फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: डंपर की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत

Sat, 19 Oct 2024 06:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
बिधनू में शनिवार दोपहर कठेरूवा गांव के पास हाईवे पर डंपर की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव निवासी शिवराम पासवान (65) लकड़ी का गठ्ठर लेकर पैदल घर जा रहे थे। सड़क पार करते समय एक गेस्ट हाउस के सामने डंपर टक्कर मारता हुआ कानपुर की ओर भाग निकला। पुलिस ने घायल को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। करीब 30 वर्ष पहले पत्नी छिदाना तीनों बेटों को लेकर मायके गजनेर कोटरा चली गई थी। जिसके बाद से वह छोटे भाई शिवशंकर के साथ रहते थे। बिधनू इंस्पेक्टर प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें