चकेरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पीएसी मोड़ और श्यामनगर के बीच तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार दोस्तों को रौंदते हुए भाग निकला। महाराजपुर थाना क्षेत्र के लझनियापुरवा गांव निवासी अजय कुमार (19) मजदूरी करता था। अजय के भाई ब्रजमोहन ने बताया कि सोमवार शाम वह गांव के रहने वाले नरेश के साथ विजयनगर से भरा सिलिंडर लेकर बाइक से लौट रहा था। बाइक नरेश चला रहा था और पीछे अजय बैठा था। जैसे ही पीएसी मोड़ और श्यामनगर के बीच पहुंचे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया और भाग निकला। हैलट में डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।