फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, भागने में एक को रौंदा…मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 29 Jun 2025 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ के चुंगी चौराहे पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें डंपर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने में एक को रौंदा डाला, जिसमें  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आदिल की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ में चुंगी चौराहे के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसमें सवार दो युवक और किशोर उछलकर नीचे आ गिरे। डंपर चालक ने भागने के चक्कर में किशोर को रौंद दिया। घटना के बाद भीड़ लग गई।

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala
ताड़बगिया में किराए के मकान में आदिल शेख (16) मां शालिया और बहन खुशी के साथ रह रहा था। वह बेल्ट के कारखाने में काम करता था। शनिवार की रात को आदिल दोस्त अशरफ और अरबाज के साथ बाइक से बिरयानी खाने के लिए जाजमऊ पुरानी चुंगी की ओर गया था।

हादसे में घायल युवक - फोटो : amar ujala
आदिल उछलकर सड़क पर गिर पड़ा
बाइक अरबाज चला रहा था। बिरायनी खाकर लौटते समय वह जाजमऊ नई चुंगी मछली मंडी के पास पहुंचे थे। तभी रामादेवी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आदिल उछलकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं पकड़े जाने के डर से डंपर चालक ने डंपर को भगाया। वह आदिल को रौंदते हुए उन्नाव की तरफ भाग निकला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें