फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: वीआईपी रोड पर बेकाबू कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Mon, 11 May 2026 01:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कहर बरपा दिया। एल्गिन मिल गेट के पास कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर साइकिल से जा रहे मजदूर घनश्याम को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल घनश्याम को साथी मजदूरों ने हैलेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


अस्पताल घाट निवासी घनश्याम (50) मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी सरिता, बेटी सौम्या, मुस्कान, शिखा और एक बेटा अंशु है। भाई नीरज ने बताया कि भाई घनश्याम मकबरा में निर्माण कार्य में लगे थे। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे साइकिल से मसाला लेने के लिए जा रहे थे तभी एल्गिन मिल गेट के पास भैरव घाट से ग्रीन पार्क की ओर जा रही बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए साइकिल सवार घनश्याम को टक्कर मार दी।

हादसे में साइकिल सवार लहूलुहान हो गए। इस दौरान पास में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें आनन-फानन हैलेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें