फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : रूरा के पास ट्रैक पर मिले शव की हुई पहचान, मां से झगड़कर युवती ने की थी खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिले युवती के शव की शिनाख्त मुरलीपुर सिमरामऊ गांव निवासी संगीता के रूप में हुई है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि पोंछा लगाने के दौरान मां से हुए विवाद के बाद संगीता ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दी थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। रूरा स्टेशन के पास रविवार को ट्रैक पर एक युवती का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया था।
सोमवार को समाचार पत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत की खबर पढ़कर मुरलीपुर सिमरामऊ रूरा निवासी अमरेंद्र रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां अमरेंद्र ने शव की पहचान बहन संगीता (17) के रूप में की। अमरेंद्र ने बताया कि संगीता रविवार को घर में पोंछा लगा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान मां आशा कमरे में पहुंच गई, जिस पर वह विवाद करने लगी। इसके बाद संगीता आत्महत्या करने की धमकी देकर घर से निकल गई थी। शायद इसी के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें