कार चला रहा था बेटा
उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जानकारी के अनुसार, जनपद हमीरपुर के रहने वाले सुरेशचंद्र (55) अपनी पत्नी नीलम (50) व बेटे सूरज (30) के साथ कानपुर जा रहे थे। बेटा कार चला रहा था और जैसे ही वह हमीरपुर रोड पर स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे।
पिता-पुत्र को शीशे तोड़कर बाहर निकाला
तभी आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक भी कार में जा घुसा। हादसा देख पहुंचे लोगों ने किसी तरह पिता-पुत्र को कार से शीशे तोड़कर बाहर निकाला।
महिला सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सीटों के बीच फंसी नीलम को कटर की मदद से किसी तरह काफी देर बाद बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज किया जा रहा है।