कानपुर में शिवराजपुर गंगा रोड पुल पर हाईवे-34 पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में टायर बदल रहे परिचालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे से घुसे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। रेस्क्यू पुलिस और अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकालकर अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया गया।