फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: पनकी फ्लाईओवर पर ट्राला ने बाइक सवार को रौंदा, फिर डीसीएम से टकराया…लगा लंबा जाम

Sat, 19 Apr 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार को रौंद डाला। इसके बाद सड़क पर खड़े पंक्चर डीसीएम से भी टकरा गया और रेलिंग पर अटक गया।
विज्ञापन
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी में फ्लाईओवर पर गैस प्लांट के सामने शुक्रवार देर शाम गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, बाइक में बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। इसके बाद ट्राला सड़क पर पंक्चर खड़े डीसीएम में पीछे से जा टकराया।

विज्ञापन

इससे डीसीएम रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर अटक गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाड़ियों को किनारे कर जाम खुलवाया। भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर शुक्रवार देर शाम डीसीएम का पहिया पंक्चर हो गया।

Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
ट्राले ने पहले बाइक को रौंदा, फिर डीसीएम से टकराया
चालक और क्लीनर पहिया बदल रहे थे, तभी सचेंडी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने पहले बाइक सवार को रौंदा और फिर डीसीएम से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार किदवईनगर निवासी कारपेंटर राजेंद्र विश्वकर्मा (51) की मौत हो गई। बाइक में बैठा साथी रवि जख्मी हो गया।
विज्ञापन

Kanpur Accident - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद डीसीएम और ट्राला के चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। घटना के बाद फ्लाईओवर हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से गाड़ियों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें