कानपुर में जीआरपी ने वारंटी को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल स्टेशन जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि थाने में दर्ज एक मामले में नोनिया मोहाल कुंहार मंडी रेल बाजार निवासी सलमान (30) कई दिनों से फरार चल रहा था। अपर सिविल जज (सीडी)-05 के न्यायालय ने इसके खिलाऊ एनबीडब्लू जारी किया था। गुरुवार को घर के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया।