कानपुर में प्रेमनगर, पीरोड निवासी रीता शर्मा ने सीसामऊ थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 14 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें डरा धमकाकर 3,40,260 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से राजस्थान के कोटा स्थित एक बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी का एहसास हुआ। इस पर साइबर सेल स्वरूपनगर और डीसीपी सेंट्रल से गुहार लगाई। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।