विधायक पर दर्ज पुराने केसों की खुलेगी फाइल
मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल के मामले में विधायक पर तीन गंभीर केस दर्ज किए गए थे। उच्चाधिकारियों ने स्वरूपनगर पुलिस से इन मामलों की विस्तृत जानकारी ली है। हालांकि इसमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है लेकिन पुलिस अफसर समीक्षा कर रहे हैं कि इसमें विवेचना में क्या-क्या कमियां रह गई थीं। किन साक्ष्यों को दिरकिनार किया गया। जानकारी के मुताबिक इन केसों की फाइलें खुल सकती है। वहीं एक मामला और पुलिस के पास पहुंचा है। विधायक पर एक दो दिन के भीतर एक और केस दर्ज हो सकता है।