फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दोस्त के बर्थ-डे में शराब पार्टी, पहली मंजिल से गिरकर युवक की माैत

Tue, 09 Dec 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोहन कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के एक गेस्टहाउस में दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से रोहन कुमार (22) पहली मंजिल से नीचे जा गिरा। हैलट में उसकी माैत हो गई। बर्थ डे पार्टी में शराब भी परोसी गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमाॅर्टम हाउस में मां संगीता और बड़े भाई रजत का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


पोस्टमाॅर्टम हाउस में नानकारी निवासी बड़े भाई रजत ने बताया कि रोहन का टेंट का काम है। सोमवार को नानकारी में ही रहने वाले रोहन के दोस्त का जन्मदिन था। इसके लिए नारामऊ स्थित गेस्ट हाउस में भव्य पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें कई दोस्त शामिल हुए थे। देर शाम केक काटने के बाद गेस्ट हाउस में शराब पार्टी भी हुई। रात करीब 10 बजे रोहन अचानक गेस्ट हाउस की पहली मंजिल से नीचे जा गिरा। उसके सिर और सीने में चोट आ गईं थीं। दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से डाॅक्टरों ने हैलट ले जाने के लिए कहा। इसके बाद उसे हैलट ले जाया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि सूचना पर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन तहरीर देंगे तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें