फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बहनोई व दारोगा पर परेशान करने का आरोप लगाकर युवक ने पटरी पर सिर रख दी जान

Sat, 09 Nov 2024 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक की आत्महत्या का सनसीनखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल बाजार के त्रिवेणीनगर स्थित शिव नारायण टंडन सेतु के नीचे से गुजरी प्रयागराज-कानपुर रेलवे लाइन पर पटरी पर एक युवक ने सिर रखकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची रेल बाजार, जीआरपी और आरपीएफ को शव के पास से तीन पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें युवक ने एक दरोगा और अपने बहनोई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मीरपुर निवासी दानिश खान (30) ट्रेडिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह त्रिवेणीनगर स्थित शिव नारायण टंडन सेतु पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दानिश ने वहां पर लगभग एक घंटा किसी से टहल कर फोन पर बात की। उसके बाद ट्रेन आने के समय वह पटरी पर जाकर लेट गया। ट्रेन दानिश के ऊपर से निकली और उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार परिवार में दानिश की मां रईसा बेगम के अलावा दो भाई लवी, फहीम खान और दो बहनें नाजिया और अंजुम बेगम हैं। पिता अब्दुल रफीक का काफी पहले निधन हो चुका है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। लवी सऊदी में काम करता है। लवी ने बताया कि अंजुम की शादी बेगमपुरवा निवासी सरताज अहमद के साथ की गई थी। सरताज और दानिश मिलकर ट्रेडिंग का काम करते थे। अशरफाबाद जाजमऊ के फ्लैट को उन्होंने आर्थिक जरूरत के लिए बेच दिया। बकौल लवी, इधर बहनोई सरताज बहन को छोड़ने की धमकी दे रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

इस वजह से मां ने उसे चार लाख रुपये दिए। उसी दौरान दानिश ने भी यह बताया था कि व्यापार के सिलसिले में उसने सरताज से तीन लाख रुपये लिए थे। इसे लेकर विवाद चल रहा था। इसकी वजह से सरताज ने बहन अंजुम को वादी बनाकर 9 सितंबर को थाना बाबूपुरवा में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा सुसाइड नोट
इस एफआईआर दर्ज कराने के बाद विवाद और बढ़ गया। सरताज ने बाबूपुरवा चौकी इंचार्ज को अपने साथ मिलाकर पैसे वसूलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी के बाद भाई ने यह कदम उठा लिया। सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग मिलान के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

एसीपी बाबूपुरवा को दरोगा पर लगे आरोप की जांचएडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से युवक ने सरताज नाम के शख्स की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही माजिद नाम के दरोगा पर परेशान करने का आरोप लगाया है। दरोगा पर लगे आरोप की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी गई है। बाकी केस की जांच स्थानीय पुलिस करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें