फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रयागराज एक्सप्रेस में युवती का पर्स लूटा, पीड़िता बोली- GRP और RPF ने पकड़ने का प्रयास नहीं किया

Sun, 04 May 2025 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने के बाद भी आउटर पर खड़े किसी भी पुलिस वाले ने भागते हुए लुटेरे को पकड़ने की कोशिश नहीं की। इसके बाद जीआरपी के कुछ पुलिसकर्मी आए और परिवार की शिकायत लिखकर ले गए।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रा कर रही युवती का पर्स लूट लिया गया। यह वारदात कैंट क्षेत्र के आउटर पर हुई। युवती खिड़की के पास बैठी हुई थी। इस बीच लुटेरे ने झपट्टा मारकर वारदात को अंजाम दिया। पर्स में 20 हजार की नकदी, दो मोबाइल और अन्य दस्तावेज थे। घटना के बाद परिजनों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, लेकिन आरोपी भाग निकला। घरवालों ने आरपीएफ और जीआरपी स्टॉफ पर लुटेरे को पकड़ने का प्रयास न करने का आरोप लगाया। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

गाजियाबाद के नंदग्राम नूर नगर सिहानी निवासी आयुष गुप्ता किसी कार्य से प्रयागराज आए थे। वह परिवार के साथ 17 अप्रैल को प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) से गाजियाबाद लौट रहे थे। सफर के दौरान उनकी बहन प्रिया गुप्ता स्लीपर कोच की सीट नंबर 66 पर बैठी हुईं थीं। ट्रेन प्रयागराज से चलकर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंचने ही वाली थी कि उससे पहले आउटर पर रात करीब 11:30 बजे लुटेरे ने खिड़की से झपट्टा मारकर प्रिया का पर्स लूट लिया। पर्स में दो एंड्रॉयड मोबाइल और 20 हजार रुपये थे।

विज्ञापन

पीआरवी बिना किसी कार्रवाई के चली गई
पीड़ित के अनसार ट्रेन में बहन से लूट के कारण परिवार दहशत में आ गया। ट्रेन की चेन पुलिंग की और जिससे ट्रेन रुक गई। कैंट प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय के अनुसार पीड़ित आयुष गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि शोर मचाने के बाद भी आउटर पर खड़े किसी भी पुलिस वाले ने भागते हुए लुटेरे को पकड़ने की कोशिश नहीं की। इसके बाद जीआरपी के कुछ पुलिसकर्मी आए और परिवार की शिकायत लिखकर ले गए। उन्होंने यूपी 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि इसके बाद पीआरवी आई और बिना किसी कार्रवाई के चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें