फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो साल का मासूम नहर में डूबा…लोगों ने मां को बचाया, गोताखोर तलाशने में जुटे, परिजन रो-रोकर बेहाल

Thu, 17 Apr 2025 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दादा नगर उद्योग कुंज खर्जा नहर में दो साल का मासूम नहर में डूब गया। सुबह पहुंचे गोताखोर तलाश में जुटे हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दादा नगर उद्योग कुंज साइट-5 नहर पर दो साल का बच्चा साहिल डूब गया। मौके पर पुलिस और गोताखोर पहुंचे थे, लेकिन देर रात के चलते पानी में नहीं उतरे। सुबह गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। पिता ने बताया कि पानी का भाव बहुत तेज था, जिसके कारण बच्चा डूब गया और अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन

बच्चे को बचाने के लिए पत्नी भी नहर में उतर गई थी। लोगों ने कूदकर बचा लिया था, वरना वह भी डूब जाती। आज पानी ढाई फीट कम कर दिया गया है। सुबह देर से पहुंचे गोताखोरों ने तलाश शुरू की है। मौके पर पुलिस पहुंची है। साथ ही, क्षेत्रीय पार्षद गुंजन लाल शर्मा, समाजसेवी पंडित विनोद मिश्रा भी मौजूद है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें