फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मैगी खाने के लिए बहन की सगाई वाली अंगूठी बेचने आया किशोर, घर से रुपये नहीं मिले तो उठाया कदम

Wed, 01 Oct 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किशोर सर्राफ दुकान में अंगूठी बेचने पहुंचा था। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उसकी मां को बुलाकर अंगूठी दी।
विज्ञापन
अंगूठी दिखाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकादेव निवासी होटल कारोबारी के 14 साल के बेटे को मैगी, बर्गर, पिज्जा, कोल्ड डि्रंक की इस कदर लत है कि वह घर में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर देता है। बुधवार को तो उसने हद ही कर दी। बहन को सगाई में मिली अंगूठी को बेचने के लिए सराफा दुकान में पहुंच गया। सराफा व्यापारी ने जब पूछताछ की तो बहाने बनाए। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों उसकी मां को बुलाकर अंगूठी वापस कराई।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर स्थित सराफा व्यापारी अजय वर्मा की दुकान में बुधवार की दोपहर 14 वर्षीय किशोर करीब चार ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर आया। उसने पिता की बीमारी का बहाना बनाया और दवा के लिए रुपये मांगे। अजय वर्मा को उस पर शक हुआ। उन्होंने किशोर को कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुला लिया। उन्हें चोरी की अंगूठी बेचने का शक हुआ। एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल और अन्य पदाधिकारी आ गए। उन्होंने किशोर से अंगूठी के बारे में सवाल जवाब किए तो वह किसी अन्य युवक और फिर एक महिला को बुला लाया।

महिला को लौटाई अंगूठी - फोटो : अमर उजाला
किशोर से आधार कार्ड और अंगूठी के कागजात मांगे तो वह कुछ बोल नहीं सका। आखिर में पुलिस को बुलाने की बात कही गई। उससे कहा गया कि अपनी मां को लेकर आए। करीब आधे घंटे के बाद किशोर की मां सराफा दुकान में पहुंचीं। उन्होंने अंगूठी देखी तो हैरान रह गईं। यह अंगूठी उनकी बेटी को सगाई में मिली थी।
विज्ञापन

जानकारी देता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बेटे को फटकार लगाई। पुलिस से पकड़वाने के लिए कहा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दुकान पर आ गई। किशोर ने माफी मांगी। उसकी मां ने एसोसिएशन और दुकानदारों का धन्यवाद किया। पुलिसकर्मियों ने किशोर को समझाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें