मोर की मौत से चिड़ियाघर में दहशत
शेर में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि के बाद से चिड़ियाघर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। कर्मियों को पीपीई किट पहनने के निर्देश दिए गए हैं। चिड़ियाघर में सफाई और सैनिटाइजेशन कार्य लगातार हो रहा है। बुधवार शाम को जंगल सफारी गेट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक मोर मृत पड़ा मिला। इससे कर्मियों में खलबली मच गई। डॉक्टरों की टीम ने पीपीई किट पहनकर मोर के सैंपल लिए। इसके बाद उसे जलाया गया। मोर के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।
जू के साथ आसपास क्षेत्र में बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। शेर की फाइनल जांच रिपोर्ट भोपाल से आनी है। उस रिपोर्ट के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि चिड़ियाघर में लगातार निगरानी की जा रही है।
- जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी