फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फेसबुक पर दोस्ती हुई, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, प्रेमिका ने किया हंगामा

Tue, 18 Nov 2025 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में स्थित एक युवती ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने युवती को काफी मशक्कतों के बाद शांत कराया। वही हंगामा देख गेस्ट हाउस में मौजूद रिश्तेदार वहां से भाग निकले। कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र की रहने वाली एलएलबी की छात्रा ने बताया कि 8 महीने पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से रूरा के रहने वाले सचिन यादव से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद उसको जानकारी हुई कि सचिन यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। सचिन 6 महीने से शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो सचिन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने मई 2025 को थाना अकबरपुर में सचिन के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवाया। मुकदमे की जानकारी होने पर सचिन मुक़दमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जिसपर युवती के परिजन और सिपाही सचिन यादव के परिजन के बीच समझौता हुआ कि 4 दिन में वह शादी करेंगे। इसके दो दिन बाद सचिन फरार हो गया। 

युवती अरेस्ट वारंट लेकर पहुंची गेस्ट हाउस 
युवती ने बताया कि उसको जानकारी मिली कि सिपाही सचिन यादव कानपुर में शादी कर रहा है। जब युवती कानपुर के कोयलनगर स्थित गेस्ट हाउस पहुची तो वहां मौजूद रिश्तेदार भाग निकले। युवती के साथ कानपुर देहात की पुलिस भी मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के कहने पर युवती ने छोड़ा जॉब 
युवती ने बताया कि वह एलएलबी की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ वह जॉब करती थी। सचिन के कहने पर उसने जॉब छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें