कानपुर में ग्राम पंचायत छतेरुआ के मृतक रामकेश यादव का दो बार अलग-अलग तारीख में मृतक प्रमाण पत्र जारी करने पर डीपीआरओ मनोज कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव दीपक यादव को निलंबित कर दिया। रामकेश के खिलाफ कानपुर देहात कोर्ट में चल रहे मुकदमे में जब अलग-अलग मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए तो फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इसके बाद कोर्ट ने जिलाधिकारी को पत्र भेज जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
बीडीओ ने जांच की, तो सचिव को दोषी पाया। इसके बाद डीपीआरओ ने कार्रवाई की। भीतरगांव ब्लॉक के छतेरुआ ग्राम पंचायत निवासी रामकेश यादव के खिलाफ कानपुर देहात कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा चल रहा था। अचानक रामकेश की मृत्यु हो जाती है। इस पर परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए पोर्टल पर आवेदन किया। इसमें उसकी मृत्यु की तारीख 27 अप्रैल 2024 दिखाई। सचिव ने 29 मई 2024 को इसका प्रमाण पत्र जारी कर दिया।