फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पीएम आवास योजना में आवास दिलाने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Sep 2025 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : संवाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जूही परमपुरवा निवासी गोल्डी गुप्ता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के लिए उनकी मुलाकात सुशील कुमार से हुई थी। उसने दिव्यांग कोटे में आवास दिलाने का झांसा दिया और पांच हजार रुपये व कागजात ले लिए। कुछ दिनों बाद संपर्क करने पर वह टालमटोल करने लगा। इस पर पीड़िता आवास योजना वाली जगह पहुंची जहां सुशील के साथी संदीप से मिली। उसने आवास दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये और मांगे। जांच-पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि सुशील ने फार्म में उसके पति की जगह अपना नाम और मोबाइल नंबर भर दिया है। रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकाने लगा। जूही थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें