काकादेव थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से साइबर ठगों ने ग्राहक सेवा केंद्र का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 9.68 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने ठगी के लिए फंसाने वाली महिला और युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजयनगर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि छह दिसंबर 2024 को उनके वाट्सएप पर मधु शर्मा नाम की एक महिला की कॉल आई। महिला ने ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का लाइसेंस दिलाने का झांसा दिया।
उन्हें क्यूआर कोड भेजकर अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये से अधिक का भुगतान कराया। एपीएस पेआउट और डीएमटी वॉलेट में रकम मंगाई। कुल 9.68 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर जनवरी 2025 में ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से शिकायत की। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मधु शर्मा, सूरज के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।