फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर से 8.50 लाख की चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 01 Nov 2025 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर से 8.50 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। कर्रही निवासी व्यापारी पत्नी संग ससुराल और अन्य परिजन वैष्णो देवी गए थे।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा में ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर दाखिल हुए चोर नकदी समेत 8.50 लाख का माल पार कर ले गए। वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था। व्यापारी परिवार के साथ ससुराल में था जबकि घर के अन्य सदस्य वैष्णो देवी गए हैं। ससुराल से लौटे व्यापारी ने चोरी की जानकारी पर बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर घर में चोरी करवाने का आरोप लगवाया है।

विज्ञापन

 

ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
कर्रही के गुलाबी बिल्डिंग के पास रहने वाले जितेंद्र राजपूत 22 अक्तूबर को पत्नी साधना और बच्चों के साथ भाईदूज मनाने ससुराल तकसीनपुर गए थे। वहां से गुरुवार शाम लौटे तो घर का सामान अस्तव्यस्त पड़ा पाया।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला
अलमारियों के लाॅकर टूटे थे जिसमें रखे 4.25 लाख रुपये और इतने ही कीमत के गहने गायब थे। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित के लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें