गलन भरी ठंड में ब्लड प्रेशर बेकाबू होने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के रोगी लगातार अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बहुत से रोगी मृतावस्था में अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को 76 रोगी हार्ट के लक्षणों के साथ कार्डियोलॉजी में भर्ती हुए। 11 ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। आठ रोगी कार्डियोलॉजी और दो रोगी हैलट इमरजेंसी मृतावस्था में पहुंचे। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में 734 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। 76 रोगी भर्ती किए गए हैं। शुक्रवार को 123 रोगी इमरजेंसी में आए। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में रात आठ बजे तक 83 रोगी भर्ती हुए। इनमें 11 ब्रेन स्ट्रोक के रहे हैं।