शहर के एक पेट्रोल पंप में जाली नोट चलाने के दौरान मामला थाने में पहुंचने पर सक्रिय हुई बांदा की एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम ने रात में बांदा शहर से तीन और महोबा के कबरई गांव से एक व्यक्ति को उठाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनके पास से जाली नोट मिलने की बात पुष्ट हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी जाली नोट खपाने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जाली नोट का मामला जानकारी में आया है। बांदा से तीन और कबरई से एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।