ठंड में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 70 रोगियों को एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को ओपीडी में 1260 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पांच रोगियों को मृतावस्था में अस्पताल लाया गया। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 12 रोगी भर्ती किए गए। इसके अलावा अस्थमा, सीओपीडी, गुर्दा और लिवर फेल के रोगियों को भर्ती किया गया।