फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: संत रविदास की 650वीं जयंती, 30 को शहर पहुंचेगी समरसता संकल्प यात्रा, वाराणसी में होगा समापन

Fri, 13 Nov 2026 10:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा आगामी 30 नवंबर को कानपुर पहुंचेगी। यात्रा की तैयारियों और स्वागत को भव्य बनाने के लिए भाजपा दक्षिण जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
संत रविदास की 650वीं जयंती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा की ओर से समरसता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत 25 नवंबर को सहारनपुर से होगी। इसके 30 नवंबर को कानपुर पहुंचने की संभावना है। तीन दिसंबर को वाराणसी में यात्रा का समापन होगा। कानपुर समेत प्रदेश के नौ प्रमुख स्थानों पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा दक्षिण जिला कार्यालय में बैठक हुई।

विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संत रविदास की जयंती पर यात्रा के माध्यम से उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रियता से जुटने की अपील की। बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी, एलबी सिंह पटेल, दिवाकर स्वामी, पवन दीक्षित, वंदना गुप्ता, मधु तिवारी और तेज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें