फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर उड़ाए 62 हजार

Mon, 10 Feb 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन
साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर दहेली सुजानपुर निवासी भगीरथ के खाते से 62 हजार रुपये ठग लिए। भगीरथ ने बताया कि आठ जनवरी की शाम को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। फिर कार्ड समेत निजी जानकारी देने के लिए आरोपी ने उनके मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक वा क्लिक करते ही कार्ड से 62 हजार रुपये कट जाने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। उसके बाद चकेरी थाने शिकायत की। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें