ठंड में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 55 रोगी कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को ओपीडी में 449 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शाम पांच बजे तक इमरजेंसी में 55 रोगियों ने जांच कराई। शनिवार को 214 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। आठ रोगी मृतावस्था में अस्पताल लाए गए। वहीं दूसरी तरफ हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 10 रोगी भर्ती हुए हैं। इसके अलावा गुर्दा,लिवर, निमोनिया और सांस तंत्र के रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया।