फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ी, हादसा बचा

Mon, 19 Jan 2026 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहिए का रिम टूटने से सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार सुबह चार बजे शुकरुल्लापुर स्थित ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल पर चढ़ गई। गनीमत रही ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे नहीं गिरा। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जनपद व कोतवाली फिरोजाबाद क्षेत्र के सुदामा नगर निवासी चालक टिंकू मलावन से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट की 400 बोरियां लादकर फर्रुखाबाद निवासी विकास के यहां ले जा रहा था। इसी दौरान शुकरुल्लापुर स्थित रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का रिम टूट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल पर चढ़ गई और रेलिंग पर लटक गई। चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक को सूचना दे दी है। मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें