फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे के चलते 52 ट्रेनें लेट, लेटलतीफी से परेशान 1732 यात्रियों ने टिकट कैंसल कराए

Thu, 25 Dec 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे ने ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक लगा दिया है। हर दिन दर्जनों ट्रेनें लेट हो रही हैं जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। नियमित और स्पेशल ही नहीं, प्रीमियम ट्रेनों के भी हाल बुरे हैं। गुरुवार को तेजस, राजधानी और वंदे भारत सहित करीब 52 ट्रेनें दस घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। गुरुवार को 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 10 घंटे, 82502 लखनऊ तेजस पांच, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल आठ, 2563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 10 घंटे, 20413 काशी महाकाल एक्सप्रेस आठ, 12314 सियालदह राजधानी छह, 12302 हावड़ा राजधानी पांच, 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस पांच, 12004 शताब्दी एक घंटा, 12394 संपूर्ण क्रांति पांच, 12311 नेताजी एक्सप्रेस सात, 12282 दूरंतो एक्सप्रेस सात घंटा सहित 52 ट्रेनें देरी से आईं। लेटलतीफी से परेशान करीब 1732 यात्रियों ने टिकट कैंसल कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें