फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 480 बोतल अनधिकृत पानी और तीन वेंडर पकड़े

Thu, 17 Sep 2026 09:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान पकड़ी गई पानी की 480 बोतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को पैंट्रीकार, ट्रेन साइड वेंडिंग (टीएसवी) और खान-पान स्टालों की औचक जांच की गई। इस दौरान पेयजल की 480 अनधिकृत बोतलें पकड़ी गईं। ट्रेन संख्या 12488 के टीएसवी में मिली पानी की बोतलें अनुमोदित सूची में शामिल नहीं थीं। रेलवे टीम ने बोतलों को खोया-पाया विभाग (एलपीओ) में जमा करा दिया।

विज्ञापन


वहीं, ट्रेन संख्या 13051 की पैंट्रीकार में यात्री बैठे मिले, जिन्हें वहां से हटाकर दूसरे कोचों में भेजा गया। स्टेशन पर तीन अनधिकृत वेंडर भी पकड़े गए। तीनों को कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। उप मुख्य यातायात प्रबंधक अकांशु गोविल ने बताया कि अभियान के तहत कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली पैंट्रीकार और टीएसवी की जांच की गई। खान-पान स्टालों पर स्वच्छता और खाद्य सामग्री पर अनिवार्य स्टीकर लगाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें