फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेट्रो रेल के लिए बृजेंद्र स्वरूप पार्क में काटे 42 पेड़, दस गुना पौधे लगाने का किया दावा

Thu, 03 Jun 2021 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेट्रो रेल के लिए बृजेंद्र स्वरूप पार्क में काटे 42 पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपीएमआरसी ने मेट्रो रेल के लिए बृजेंद्र स्वरूप पार्क में 42 हरे पेड़ काटकर नष्ट कर दिए गए। इन्हें ट्रांसलोकेट तकनीक से शिफ्ट नहीं किया। सामाजिक वानिकी विभाग ने भी प्रति पेड़ एक- एक हजार रुपये सिक्योरिटी मनी और 100-100 रुपये कटाई शुल्क जमा कर खानापूरी कर ली।
विज्ञापन


इससे पहले रेल कारपोरेशन ने आईआईटी से बृजेंद्र स्वरूप पार्क रूट में नगर आयुक्त आवास, बाल उद्यान, तुलसी उपवन आदि से सौ से ज्यादा पेड़ ट्रांसलोकेट तकनीक से शिफ्ट किए थे, इन पेड़ों को पॉलिटेक्निक स्थित मेट्रो यार्ड में लगाया गया था।

तुलसी उपवन के पांच पेड़ इसी पार्क में एक से डेढ़ मीटर खिसकाकर लगाए गए थे। पर इस बार रेल कारपोरेशन ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क में ऐसा नहीं किया। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में 31 मई से 42 पेड़ काट दिए गए। इनमें से दो पेड़ सूखे थे। यूपीएमआरसी के पीआरओ ने भी बृजेंद्र स्वरूप पार्क में 42 पेड़ काटने की पुष्टि की है, पर इनसे 10 गुने पौधे लगाने का दावा किया।
विज्ञापन


कहा है कि ये वृक्ष ज्यादा बड़े होने की वजह से शिफ्टिंग संभव नहीं थी। बताया कि यदि यह विभाग स्वयं 420 पौधे लगाएगा तो उन्हें लगाने से लेकर पानी डालते हुए संरक्षित करने का शुल्क दिया जाएगा, वरना मेट्रो रेल उनके बताए स्थानों पर इतने ही पौधे लगाकर तीन साल तक पोषण करने के बाद हैंडओवर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें