मेसर्स रिमझिम इस्पात लिमिटेड से पिछले साल 42 लाख रुपये से अधिक का माल लेने के बाद ओडिसा के दो कारोबारी भुगतान नहीं कर रहे हैं। कंपनी के मैनेजर राहुल सूद ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर नवाबगंज थाने में 53.17 लाख रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कारोबारियों ने वादा किया था कि देरी से भुगतान करने पर 24 प्रतिशत ब्याज भी देंगे।
राहुल सूद ने बताया कि उनकी कंपनी स्टेनलेस स्टील के उत्पाद बनाकर विक्रय करती है। राहुल के अनुसार पिछले साल ओडिसा के भुवनेश्वर बोमिखाल की कंपनी मेसर्स रेडान स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनुराग पांडा और राकेश कुमार जेना ने व्यापार के सिलसिले में उनसे संपर्क किया था। उस दौरान कंपनी के निदेशकों ने माल की सप्लाई होते ही भुगतान का आश्वासन दिया था। शर्ताें के अनुसार भुगतान में देरी होने पर ब्याज भी देने की बात कही थी।