फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime Alert: 340 मोहल्ले और गांव बने हॉटस्पॉट; दक्षिण जोन सबसे संवेदनशील, शुरू होगा ऑपरेशन निरस्तीकरण

Thu, 16 Apr 2026 09:00 AM IST
Himanshu Awasthi शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने 340 इलाकों को अपराध का हॉटस्पॉट चिन्हित कर ऑपरेशन निरस्तीकरण शुरू किया है, जिसमें दक्षिण जोन सबसे संवेदनशील पाया गया है।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के 340 मोहल्ले और गांव अपराध के हॉटस्पॉट हैं। यहां चोरी, लूट, हत्या, दुष्कर्म के साथ जातीय संघर्ष, मारपीट, जमीनी विवाद, पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े ज्यादा हो रहे हैं। इसकी वजह से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। यहां विवाद और अपराध के कारणों को तलाशा जा रहा है। पुलिस इन मोहल्लों और गांवों पर विशेष नजर रखे हुए है।

विज्ञापन

सभी एडीसीपी को पिछले साल के अपराध के रिकार्ड पर समीक्षा करने और वजह तलाशने के निर्देश जारी हुए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मारपीट, लड़ाई-झगड़े, पुरानी रंजिश और जातीय संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर मारपीट, पथराव, सड़क जाम करने और थाने का घेराव करने के मामले सामने आ रहे हैं।

340 मोहल्ले और गांव अपराध के हॉटस्पॉट
इस वजह से हत्या, जानलेवा हमला, धमकी देने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रंजिश और विवाद में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट के मामले भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने पिछले साल की आपराधिक घटनाओं और एफआईआर का आंकलन कराया जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कुल 340 मोहल्ले और गांव अपराध के हॉटस्पॉट हैं। पहले नंबर पर दक्षिण जोन है जहां 160 हॉटस्पॉट हैं।

यह हैं हॉटस्पॉट मोहल्ले और गांव

दक्षिण जोन: बगाही भट्ठा, बाबूपुरवा कॉलोनी, साकेतनगर, नौबस्ता चौराहा, बसंतीनगर, बर्रा दो, छह, घाटमपुर आदि।
पश्चिम जोन: सचेंडी, शाहपुर, रावतपुर, काकादेव, चौबेपुर, बिल्हौर, शिवराजपुर आदि।
पूर्वी जोन: कोपरगंज, फेथफुलगंज, पटकापुर, श्यामनगर, अहिरवां, सरसौल, जाजमऊ आदि।
सेंट्रल जोन: तकिया पार्क, आनंदबाग, अनवरगंज, लाजपतनगर, शास्त्रीनगर, हलीम कॉलेज रोड आदि।

चलेगा ऑपरेशन निरस्तीकरण
हॉटस्पॉट मोहल्ले और गांवों में जल्द ही ऑपरेशन निरस्तीकरण चलाया जा रहा है। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन कुमार ताडा ने बुधवार को सभी डीसीपी और एडीसीपी के साथ जूम मीटिंग की। उनसे पिछले साल दर्ज हुए अपराध की समीक्षा करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए बनी योजना
  • हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रहेगी पैनी नजर।
  • अपराधियों की निगरानी और कार्रवाई।
  • हॉटस्पॉट क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी।
  • जमीनी विवाद में प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
  • थानों और चौकी में फोर्स बढ़ाया जाएगा।
  • कम अपराध वाले थानों का फोर्स घटेगा।
  • यूपी 112 की टीमें नए स्थानों पर गश्त करेंगी।
  • पति-पत्नी के विवाद में मिशन शक्ति का सहयोग लेंगे।
  • जातीय संघर्ष के मामलों में बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
  • साइबर अपराध के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर के 340 मोहल्ले और गांव अपराध के नजरिये से हॉटस्पॉट बने हुए हैं। यहां अपराध की संख्या काफी ज्यादा हैं। पिछले साल दर्ज हुई एफआईआर से समीक्षा कराई जा रही है। ऑपरेशन निरस्तीकरण चलाकर विवाद की वजहों को पूरी तरह से समाप्त किया जा रहा है।  -डॉ. विपिन कुमार ताडा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें