आज के बाद थाने मत दिखाई पड़ना
इस पर अधिकारी कथित रूप से आगबबूला हो उठे और बोले रोज-रोज आकर परेशान करते हो,ज्यादा करोगे तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिख देंगे। तुम्हारी दुकान में पहले भी दस बार चोरी हो चुकी है। इस बार भी घटना को संदिग्ध मानकर दर्ज करेंगे। अब यहां से भाग जाओ और आज के बाद थाने मत दिखाई पड़ना। व्यापारी ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को पूरी जानकारी दी।
व्यापारी वर्ग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा
व्यापारी नेता महेश वर्मा ने एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा से शिकायत की है। संगठन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पीड़ित से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी वर्ग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।