फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेंट्रल पर 31 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, 912 यात्रियों ने टिकट वापस कराए

Fri, 24 Jan 2025 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। सेंट्रल पर 31 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। हावड़ा-टूंडला कुंभ स्पेशल और भुवनेश्वर-टूंडला कुंभ स्पेशल नाै-नाै घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरा कम होने के बावजूद गुरुवार को 31 ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हुईं, जो घंटों की देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इस दौरान 912 यात्रियों ने टिकट वापस कराए। 22 यात्री कनेक्टिंग रिजर्वेशन सुविधा का लाभ लेकर गंतव्य के लिए गए। इस दौरान पूछताछ केंद्र और टिकट घर पर भीड़ लगी रही। सेंट्रल पर हावड़ा-टूंडला कुंभ स्पेशल और भुवनेश्वर-टूंडला कुंभ स्पेशल नाै-नाै घंटे की देरी से पहुंचीं। वहीं, जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल 2:30 घंटे, अवध एक्सप्रेस 5:30 घंटे, नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 3:30 घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस 2:15 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 2:15 घंटे की देरी से स्टेशन पर आईं। वहीं, भुवनेश्वर-दुरंतो 1:30 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 5:45 घंट, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटे, वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस 3:30 घंटे तक लेट रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें