साइबर ठग ने एक युवक को फोन कर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से 30 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की है। शिवकटरा निवासी बाइक मैकेनिक राहुल कुमार के पास शनिवार को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट न होने पर कार्ड बंद हो जाने की बात कही।