साइबर ठग ने एक युवक को फोन कर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही युवक के खाते से 30 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की है। शिवकटरा निवासी बाइक मैकेनिक राहुल कुमार के पास शनिवार को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट न होने पर कार्ड बंद हो जाने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर राहुल ने उसे अपडेट कराने की हामी भर दी। आरोपी ने कार्ड अपडेट करने के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही मोबाइल हैंग हो गया। कुछ देर बाद ऑन करने पर खाते से 30 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।