फर्जी सरकारी मुहरों और आईडी कार्ड बरामद
आवास विकास के पास से मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए शमीम के पास से जालसाजी का भारी सामान मिला है। इसमें विभिन्न विभागों के जाली 12 आईडी कार्ड, सरकारी विभागों की नकली मुहरें, भारी मात्रा में फर्जी लेटर पैड, जॉइनिंग लेटर और जालसाजी में प्रयुक्त स्कूटी व मोबाइल शामिल है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, दीपक भारती और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार की टीम ने इस मुन्ना भाई को दबोचने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शमीम के इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और उसने अब तक कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है।