होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को करीब 28 हजार परीक्षार्थियों की भीड़ झकरकटी बस अड्डा और सेंट्रल स्टेशन पहुंची। उन्हें बसों के लिए धूप और गर्मी में इंतजार करना पड़ा। सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए लखनऊ, प्रयागराज और झांसी रूट की स्पेशल रैक पौन घंटे पहले ही प्लेटफार्मों पर खड़ी करा दीं।
इसके बाद घोषणा कराया गया ताकि परीक्षार्थी सूचित हो सकें। परीक्षार्थियों ने तत्काल प्लेटफार्म पर जाकर सीट ले ली। इससे फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्मों का लोड दस मिनट में ही कम हो गया। कुल पांच स्पेशल परीक्षा ट्रेनें चलाई गईं।