फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए का 27वां दीक्षांत समारोह: 649 छात्रों को मिलीं उपाधियां, 49 मेधावी छात्रों को कुल 63 पदक प्रदान किए गए

Thu, 18 Sep 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 27वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। समारोह में 649 छात्रों को उपाधियां और 49 मेधावी छात्रों को कुल 63 पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन
सीएसए के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का 27वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएआर (अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट मौजूद रहे। समारोह के लिए विवि को रंगोली और रंगीन झालरों से सजाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसए का 27वां दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala
विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे। दीक्षांत में 649 छात्रों को उपाधियां दी गईं, जिसमें 128 छात्राएं हैं। वहीं, 49 मेधावियों को 63 पदकों से सम्मानित किया गया। इसमें 28 छात्राएं हैं। मेधावियों को 14 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 14 विवि रजत पदक, 14 विवि कांस्य पदक और 21 प्रायोजित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें