फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए सोनिक में बनेगा जंक्शन, जाजमऊ से 27 किलोमीटर है दूर

Sun, 19 Dec 2021 02:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छह लेन के गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला शाहजहांपुर में रखी। मेरठ के बिजौली गांव के पास से इसका निर्माण शुरू होगा। प्रयागराज के जुड़ापुरदांदू गांव तक बनेगा। इसे पूरब से पश्चिम को जोड़ने वाला एक्सप्रेस वे भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए उन्नाव जिले के सोनिक गांव के पास जंक्शन बनेगा। यहां से चढ़कर लोग प्रयागराज और मेरठ की ओर जा सकेेंगे। यह जंक्शन जाजमऊ से करीब 27 किलोमीटर दूर है। इस एक्सप्रेस वे को उन्नाव जिले के ही नेवरना गांव में कानपुर-लखनऊ के बीच बनने वाले एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश के सबसे लंबे (594 किलोमीटर) छह लेन के गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाहजहांपुर में रखी। मेरठ के बिजौली गांव के पास से इसका निर्माण शुरू होगा। प्रयागराज के जुड़ापुरदांदू गांव तक बनेगा। इसे पूरब से पश्चिम को जोड़ने वाला एक्सप्रेस वे भी बताया जा रहा है।

इस एक्सप्रेस वे पर उन्नाव जिले में दो जंक्शन प्रस्तावित हैं। एक जंक्शन कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक और दूसरा एलीवेटेड कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नेवरना के पास बनेगा। जंक्शन बनने से मेरठ, प्रयागराज से आने वाले वाहन यहीं से उतरकर लखनऊ, कानपुर आ जा सकेंगे। इससे मेरठ, प्रयागराज का सफर करना भी आसान होगा। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन भी सोनिक से एक्सप्रेस वे पकड़कर आगे की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन


अभी शहरवासियों को मेरठ जाने के लिए हाईवे से यमुना एक्सप्रेस-वे जाना पड़ता है। इसी तरह प्रयागराज की तरफ वाहन चकेरी होते हुए एनएच-2 से जाते हैं। हालांकि गंगा एक्सप्रेस वे से उन्नाव से प्रयागराज करीब 230 किलोमीटर पड़ेगा, जबकि चकेरी से जीटी रोड होकर 200 किलोमीटर के आसपास है। नए एक्सप्रेसवे के लिए लगभग 98 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत हो चुकी है।
विज्ञापन


594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे का यह है रूट 
मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें