फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 25 और ब्रेन स्ट्रोक के आठ रोगी भर्ती

Sun, 19 Jan 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
जाड़े में हार्ट अटैक के 25 रोगी कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती किए गए हैं। अचानक सांस फूलने, धड़कन बढ़ने पर रोगी अस्पताल पहुंचे थे। प्रारंभिक जांचों में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। इसके साथ ही 42 रोगियों ने इमरजेंसी में आकर जांच कराई। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को ओपीडी में 395 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर रोगी नए रहे हैं। इसके साथ ही हैलट इमरजेंसी में 35 रोगियों को भर्ती किया गया। इनमें आठ ब्रेन स्ट्रोक के रोगी हैं। इसके अलावा जाड़े में हीटर और ब्लोअर जलाने की वजह से ड्राई आई के रोगी बढ़ गए हैं। रोगियों की आंखों में लाली और जलन हो रही है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज खान ने बताया कि हीटर और ब्लोअर आदि चलाने से ड्राई आई की दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें