राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे अपात्रों के नाम
इस वित्तीय वर्ष में करीब 90 फीसदी कार्ड धारकों की बायोमेट्रिक हो चुकी है। शासन स्तर से प्रदेश भर के आयकर दाता, कंपनी मालिक, चार पहिया वाहन स्वामियों समेत अन्य अपात्रों की सूची तैयार की है। इसमे जिले के 23,468 नाम संदिग्ध पाए गए हैं। इनके सत्यापन के लिए प्रत्येक ब्लाक में टीम गठित कर दी गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद अपात्रों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए जाएंगे।
कार्ड धारक के नाम चार पहिया तो अपात्र
सत्यापन टीम प्रत्येक घर में पहुंचकर राशन कार्ड धारक की वास्तविक स्थिति की पुष्टि करेगी। यदि किसी व्यक्ति के नाम पर चार पहिया वाहन, पैन कार्ड पर दर्ज कंपनी या आयकर रिटर्न पाया गया तो उसे अपात्र मानते हुए सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
शासन ने जिले के करीब 23 हजार से अधिक संदिग्ध राशन कार्ड धारकों की सूची उपलब्ध कराई है। इनका सत्यापन शुरू करा दिया है। अपात्र मिलने पर इनके नाम बने राशन कार्ड निरस्त होंगे। -राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी