फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन में मिलेंगे 200 और प्लॉट, बर्रा में बनेंगे फ्लैट-फैक्टरी…केडीए बना रहा लेआउट

Sun, 05 Oct 2025 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन योजना में प्लॉटों की तेजी से बढ़ी डिमांड के मद्देनजर उसके आसपास 18000 वर्गमीटर जमीन पर छोटे प्लॉट विकसित करने की प्लानिंग की है। केडीए बर्रा में कारगिल पेट्रोल पंप के बाद इंडस्ट्रियल क्षेत्र भी जल्द विकसित करेगा।
विज्ञापन
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन योजना में लगभग 200 और लोगों का आशियाने का सपना पूरा होगा। केडीए बर्रा-आठ में बाईपास के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए लेआउट को अंतिम रूप दे रहा है। दो दिन में लेआउट बनने और जल्द ही यह योजना लांच करने का दावा किया जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में मॉल, ग्रुप हाउसिंग के दो प्लॉट और शेष जमीन पर औद्योगिक प्लाट विकसित किए जाएंगे। दोनों योजनाएं इसी साल लांच करने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन

केडीए को अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन योजना के 181 प्लाटों के लिए 7417 आवेदन मिले। इस पर इसके आसपास बची जमीन पर प्लाटिंग करने की योजना बनाई है। इसके लिए वहां 18,000 वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। जमीन की नापजोख होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर आवासीय योजना विकसित करने का खाका खींचा। यह जमीन तीन हिस्सों में है। अलग-अलग स्थित तीनों हिस्सों में से एक का क्षेत्रफल 12,000 वर्गमीटर, दूसरे का 4,000 वर्गमीटर और तीसरे का क्षेत्रफल 2,000 वर्गमीटर है।

जल्द ही शेष प्लाट भी बेचे जाएंगे
केडीए सचिव ने बताया कि अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन योजना की सफलता के बाद इसके आसपास 18,000 वर्गमीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है। यह केडीए की जमीन है। इस पर ईडब्ल्यूएस, एलआईजी श्रेणी के प्लाट विकसित किए जाएंगे। इन्हें विकसित करने का खाका खींचा जा रहा है। 181 प्लॉटों को लाटरी से आवंटित करने के बाद जल्द ही शेष प्लाट भी बेचे जाएंगे।

ग्रुप हाउसिंग के प्लॉटों में फ्लैट बनेंगे
इसी तरह केडीए ने बर्रा-आठ में बाईपास के किनारे स्थित कारगिल पेट्रोल पंप और बसंत पेट्रोल पंप के बीच 49,000 वर्गमीटर जमीन व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए साइट प्लान और लेआउट लगभग तैयार कर लिया गया है। इसके तहत वहां लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन मॉल, ढाई-ढाई हजार वर्गमीटर के दो प्लाट ग्रुप हाउसिंग के लिए आरक्षित किए जाएंगे। शेष जमीन पर 200-200 वर्गमीटर के औद्योगिक प्लाट विकसित होंगे। ग्रुप हाउसिंग के प्लॉटों में फ्लैट बनेंगे।

कब्जे बने चुनौती
केडीए ने बर्रा-आठ में जिस स्थान पर मॉल, ग्रुप हाउसिंग और इंडिस्ट्रयल प्लॉट विकसित करने की योजना बनाई है अमर उजाला की पड़ताल में वहां झुग्गी-झोपड़ियां और आरा मशीन नजर आई। केडीए ने एक महीने पहले वहां ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर कुछ जमीन खाली कराई थी, पर उसमें से कुछ हिस्से पर फिर झोपड़ियां बना ली गईं। शेष जमीन पर भी अस्थायी अवैध कब्जे हैं।

अर्रा-बिनगवां एक्सटेंशन योजना में प्लाटों की तेजी से बढ़ी डिमांड के मद्देनजर उसके आसपास 18000 वर्गमीटर जमीन पर छोटे प्लॉट विकसित करने की प्लानिंग की है। केडीए बर्रा में कारगिल पेट्रोल पंप के बाद इंडस्ट्रियल क्षेत्र भी जल्द विकसित करेगा।  -अभय कुमार पांडेय, सचिव, केडीए
विज्ञापन

बर्रा-आठ में इंडिस्टयल एरिया विकसित करने के लिए ले-आउट दो-तीन दिन में बन जाएगा। इस योजना और अर्रा बिनगवां एक्सटेंशन योजना इसी साल लांच करने की कोशिश की जा रही है।  -मनोज कुमार, मुख्य नगर नियोजक, केडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें