फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुकान का ताला तोड़कर 2.5 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 28 Aug 2025 09:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिधनू थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे प्रेमपुरवा गांव के पास बुधवार देर रात नकाबपोश चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। अफजलपुर गांव निवासी देवेंद्र यादव की प्रेमपुरवा के पास हाईवे किनारे बिल्डिंग मटेरियल और पशु आहार की दुकान है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम सात बजे दुकान बंदकर घर चले गए।

विज्ञापन


देर रात एक बजे चोर शटर का ताला तोड़कर गुल्लक में रखे दो लाख रुपये, एलईडी समेत अन्य माल चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह वारदात का पता चला। पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में चार चोर नजर आए।बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ के साथ चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं, चोर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर की जगह टीवी का सेटटॉप बॉक्स उठा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें