फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिलाई कारीगर के बंद घर से 2.5 लाख रुपये और जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 14 Aug 2026 12:17 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिहारी पुरवा में घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजैनी के पिपौरी बिहारी पुरवा में चोरों ने गुरुवार को सिलाई कारीगर के बंद घर 2.5 लाख रुपये और जेवर पार कर दिए। मूलरूप से औरैया के अजीतमल निवासी अनिरुद्ध सिंह 15 साल से पिपौरी में पत्नी सरिता, दो बेटों और बेटी के साथ रहते हैं। अनिरुद्ध जरीब चौकी स्थित एक कारखाने में सिलाई का काम करते हैं जबकि सरिता की मेहरबान सिंह में स्टेशनरी की दुकान है।
विज्ञापन


बेटे प्राइवेट कर्मी हैं। अंजलि ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। गुरुवार को सभी अपने काम पर गए थे। दोपहर 2:30 बजे बेटा जयकांत लौटा तो गेट खुला मिला। चोर 2.50 लाख रुपये और 8 लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। अनिरुद्ध के मुताबिक, चाेरी के तरीके से पता चल रहा है कि किसी ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। रुपये प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए रखे थे। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें