कार्डियोलॉजी में बना इमरजेंसी कंट्रोल रूम
कार्डियोलॉजी प्रसाशन ने तेजी से बढ़ते हृदय रोगियों की सहूलियत के लिए रोगी सहायता एवं इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर - 7380996666 है।
हार्ट, बीपी, डायबिटीज के मरीज दुरुस्त करा लें दवाएं
कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने सलाह दी है कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग ठंड में बाहर न निकलें। गर्म कपड़े, टोपी, मोजे पहनें रहें। घर में भी कमरे से सीधे खुले में न जाएं। ताजा व हल्का गर्म खाना खाएं। रात में 7 से 9 बजे के बीच भोजन कर लें। गुनगुना पानी पीयें। ठंडी चीजें न खाएं। हार्ट, एजाइना, बीपी, डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से मिलकर दवाओं के डोज सेट करा लें।
ऐसे करें बचाव
- बाहर मफलर से कान बांधकर निकलें, दस्ताने पहनें।
- जूते-मोजे पहनकर निकलें।
- तला-भुना, गरिष्ठ भोजन न करें।
- शराब, धूम्रपान और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
- रात को ब्लोअर चलाकर न सोएं, कमरा बंद करने के साथ ही ब्लोअर बंद कर लें।
जानलेवा हुई सर्दी
01 जनवरी: हार्ट अटैक से दो, ब्रेन अटैक से एक मौत
02 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से दो मौत
03 जनवरी: हार्ट अटैक से 10, ब्रेन अटैक से तीन मौत
04 जनवरी: हार्ट अटैक से 11, ब्रेन अटैक से चार मौत
05 जनवरी: हार्ट अटैक से 22, ब्रेन अटैक से तीन मौत