फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उर्सला में भर्ती मौदहा की रोगी से 17 हजार की टप्पेबाजी, पुलिस बन हड़काया

Mon, 15 Feb 2021 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उर्सला हॉस्पिटल कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के उर्सला में भर्ती मौदहा (हमीरपुर) की रोगी शाहाना बानो से फर्जी मेडिकल स्टाफ बनकर 17 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली गई। 15 हजार रुपये डॉक्टर को देने और दो हजार रुपये पैथोलॉजिकल जांच के नाम पर वसूल लिए।
विज्ञापन


ससुर सईदुन ने बताया कि बहू शाहाना के गाल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ है। उनके पास एक लड़का आया और खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताकर रुपये ले गया। रेलबाजार की कोई नर्स भी मिली रही। नर्स का नंबर उसके पास था।

जब फर्जी नर्स को फोन लगाकर पूछताछ की जाने लगी तो फोन काट दिया। इस बीच एक शख्स ने खुद को रेल बाजार चौकी का पुलिसवाला बताकर फोन पर हड़काना शुरू कर दिया। कहा कि तुम लोग महिला को परेशान कर रहे हो। इसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि अस्पताल में हर जगह लिखा है कि किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें। इसके बावजूद लोग झांसे में आ जाते हैं। अंजान लोगों के अस्पताल परिसर में आने पर सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें