Kanpur News: वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ बैंड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। यात्रियों ने संगीत का आनंद लिया और सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में वंदे मातरम गीत के 150 गौरवपूर्ण वर्ष होने पर शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड ने प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम कैंट साइड पर पोर्टिको में हुआ। इस संगीतमय प्रस्तुति को यात्रियों ने खूब सराहा। इस अवसर पर बैंड मास्टर लक्ष्मीकांत कुशवाह के साथ आरपीएफ की सदस्यीय टीम ने वंदे मातरम सहित एक से बढ़कर एक कई देशभक्ति गीतों पर मधुर प्रस्तुति दी।
बार्डर फिल्म के संदेशे आते हैं…जैसे गीतों पर यात्री और आरपीएफ जवान भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए झूमते रहे। स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जिसमें बदलते भारत के साथ यात्रियों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर सेंट्रल आशुतोष सिंह, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।